बेटी बचाओ मंच का पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम संपन्न*

*रायपुर, बेटी बचाओ मंच रायपुर जोन के पदाधिकारियों ने पर्यावरण को सुरक्षित करने के उद्देश्य से डगनिया स्थित “कृष्णा सदन” के गार्डन में हरियाली के बीच कार्यक्रम संपन्न किए। मंच के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा -पर्यावरण की सुरक्षा से ही जीवन सुरक्षित है। प्रचुर मात्रा में जीवनदायिनी ऑक्सीजन के लिए पेड़ लगाने की आवश्यकता को विस्तार से बताया । पेड़ों की सुरक्षा के लिए भूजल स्तर बढ़ाने, पानी का दुरुपयोग ना करने पर जोर दिया । पदाधिकारी निर्मला शर्मा, मृणालिनी मिश्रा, कृष्णा वर्मा, आशा शर्मा, लीला रहंगडाले, संगीता शर्मा ,शोभा तिवारी, विभा तिवारी, वैजयंती चतुर्वेदी, अंजू शर्मा, दमयंती ठाकरे ,पुष्पा साहू, धैर्य शर्मा, रमा शुक्ला, आभा तिवारी, संतोषी जैतवार, खिलेश्वरी जायसवाल सहित पदाधिकारियों ने आसपास घरों में ऑक्सीजन की बहुलता वाले पौधे, धार्मिक महत्व के पौधे, एवं फलो तथा खुशबूदार फूलों वाले पेड़ जैसे तुलसी, आंवला, बिही, मुलगा ,कटहल ,जूही, रातरानी का वितरण किया। नालियों में कचरा ना डालने, झिल्लियों को रोड में ना फेकने, अपने अपने घरों के सामने को साफ रखने की अपील की। अंत में कृष्णा वर्मा ने उपस्थित समस्त पदाधिकारियों को पौधा लगा गमला भेंट किया । संचालन मृणालिनी मिश्रा तथा आभार निर्मला शर्मा ने किया ललित मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *