देमार में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का हुआ शुभारंभ

पाटन। हरियाली का प्रतीक एवं छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व हरेली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ मुखमंत्री भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ पूरे छत्तीसगढ़ में इसका आगाज किया गया।
छत्तीसगढ़ ओलंपिक का आयोजन पाटन के ब्लॉक के ग्राम देमार में भी शुभारंभ किया गया ग्राम पंचायत दैमार में राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का आयोजन कर धूमधाम से हरेली महोत्सव मनाया गया । ओलंपिक खेल के तहत गेंड़ी, फ़ूगडी, कब्बडी, ,रस्सा कसी, बिल्लस् , भौरा,बांटि,खुर्शी दौड़ नारियल फेक आदि खेलो का आयोजन किया गया,जिसमे गाँव के महिला पुरुष बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । दर्शको ने भी खेलों लुत्फ़ उठाते हुए तालियों के साथ प्रतिभागियों का बखूबी उत्साह वर्धन किया । इस दौरान दर्शकों के रुप में बच्चों से बुजुर्गों तक सभी वर्गों की शानदार उपस्थिति रही । उक्त कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री के OSD आशीष वर्मा थे।
मौके पर भोजराम साहू, भरत पाटिल, हरिराम साहू, शत्रुहन(सालिक)* साहू, मोहित विश्वकर्मा, कोमल* यादव, जीवन ठाकुर और* राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष दिलेश्वर पाटिल उपध्यक्ष* प्रशांत यादव सचिव कुलदीप ठाकुर , टिकेंद्र ठाकुर, अतुल, पप्पू रात्रे आकाश, निखिल, चुम्मन, खेमसिंह मंडावी, रितिक चंदन अनिल,अंकू,हरवंश,पंकु सहित अन्य उपस्थित थे।

  • :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *