- कृषि मंत्री को किसानी से जुड़ी उपकरण की प्रतीक भेंट की
उतई ।प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को कृषि विकास एवं किसान कल्याण जैव तथा प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सोंपी गयी है।कृषि विभाग के अतिरिक्त प्रभार मिलने पर ताम्रध्वज साहू को नगर पालिक निगम रिसाली के एल्डरमेन तरुण बंजारे के साथ ग्राम डुंडेरा के नागरिकों ने मंत्री निवास पहुचकर किसानी से संबंधित उपकरण का प्रतीक भेंट कर बधाई दिए।एल्डरमेन तरुण बंजारे ने कहा की केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पूर्व में मीले विभागो का सफल क्रियान्वयन कर प्रदेश में विकास का आयाम गढ़ा है,उसी तरह कृषि विभाग मिलने से पूरे प्रदेश में किसानी से संबंधित सभी कार्य आम जनता तक पहुचेगी।
इस दौरान एल्डरमेन तरुण बंजारे,पार्षद रोहित धनकर,प्रदीप बंजारे,धनेश मानिकपुरी,लोमन सोनी,छंगा साहू,जीनत साहू,चेतन साहू,संतोष बंजारे,ईश्वर साहू,पप्पू निर्मलकर उपस्थित थे।
