उतई ।शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरडीह में स्वदीप इण्डेन रिसाली एवं अंजोर इण्डेन उमरपोटी के संयुक्त तत्वावधान में इण्डियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड अंतर्गत एल.पी.जी. सुरक्षा संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में स्वदीप इण्डेन रिसाली के स्वदीप कुजूर ने सभी बच्चों एवं शिक्षकों को गैस उपयोग करते समय ध्यान रखने वाली सावधानियों के साथ-साथ सही तरीके से सिलेंडर रखना, पाइप व सिलेंडर का जीवित दिनांक देखना, चूल्हा व सिलेंडर का नॉब ऑन ऑफ करने जागरूक रहने और अपने परिवार के सदस्यों को भी सतर्क रहने, आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किये । अंजोर इण्डेन उमरपोटी से विमल पिसदा ने चूल्हे व सिलेंडर को सही जगह पर रखने, चूल्हा जलाते समय पहले माचिस की तीली जलाने व गैस की दुर्गंध महसूस होने पर तुरन्त करने वाले गतिविधियों के विषय में टोल फ्री नंबर 1906 के बारे में विस्तार से जानकारी दिए । शिक्षक पोषण मारकण्डे ने एल.पी.जी. के सुरक्षित उपाय अभियान को सफल बनाने अपने साथ-साथ परिवार तथा अपने आस-पड़ोस को हमेशा जागरूक रहने का आह्वान करते हुए इस सुरक्षा संगोष्ठी सफल बनाने जागरुक रहने कहा । स्वदीप इण्डेन रिसाली एवं अंजोर इण्डेन उमरपोटी द्वारा उपस्थित सभी बच्चों को चाॅकलेट एवं शिक्षकों को पेन वितरण किया गया । इस अवसर पर प्रधान पाठक जी.एल. चेलक, शिक्षकगण सुरेखा मंडावी, ममता सिन्हा, ज्योति देवांगन, जागृति मारकंडे, बाल केबिनेट के सदस्यगण कु. रिया, चंचल, मयंक, वाक्यांश चेलक, कोनिका, सोनम, जेसिका बंजारे, लोकेश आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन शिक्षक पोषण मारकंडे ने किया ।
डुमरडीह में हुआ एलपीजी सुरक्षा संगोष्ठी कार्यक्रम
