- बिक्री के लिए बोरी में छुपाकर रखे अवैध शराब बरामद
- 40 पौवा देशी मसाला शराब को किया गया जप्त
उतई। थाना प्रभारी उतई मनोज प्रजापति के नेतृत्व में थाना उतई में लगे पेट्रोलिंग टीम द्वारा अभियान कार्यवाही के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति उम्र करीबन 35-40 साल रंग सांवला सामान्य बदन पतला दुबला ह दादी सफेद कलर का फुल यह शर्ट व नीला कलर का लोवर पहना हुआ सफेद रंग का प्लास्टिक चोरी का बना थेला के अंदर अवैध रूप से शराब रखकर मो0सा0 पल्सर के क 07 F 8418 रंग नीला में सामने शराब का थैला रखकर उतई शराब भट्टी से बाजार चौक उतई की ओर जा रहा है सूचना पर सउनि अश्वनी कुमार हमराह स्टाफ के रवाना होकर मुखबीर के बताये हुलिया के आधार पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करने पर एक व्यक्ति मिला जो अपने मो0सा0 में अवैध शराब का परिवहन कर रहा जो अपना नाम चेला राम देशलहरे पिता स्व विशाल देशलहरे उम्र 38 साल सा० गोडपेण्ड्री थाना उतई जिला दुर्ग छ0ग0 का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक सफेद रंग का प्लास्टिक बोरी का बना थैला के अंदर में 40 नग पौवा देशी मसाला शराब प्रत्येक में 180 एम एल भरा हुआ मिला कि आरोपी सदर का यह कृत्य अपराध सदर की धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया कि आरोपी का कृत्य सदर चारा का अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना उतई के स्टाफ थाना प्रभारी मनोज प्रजापति, उप निरीक्षक भूपेंद्र ओगरे,अश्वनी कुमार, राजकुमार देशमुख, हेमंत चंदेल, विजय कुर्रे, दुष्यंत लहरे,राकेश साहू की सराहनीय भूमिका रही।
