प्रदेश के किसानों को अब 56 हजार रुपये प्रति एकड़ धान कि कीमत मिलेगी – राकेश ठाकुर

  • सेलूद सोसायटी में वार्षिक आम सभा आयोजित, पेश किए गए वार्षिक लेखा जोखा


सेलूद। वृहताकार सहकारी सेवा समिति सेलूद का वार्षिक आम सभा का आयोजन शनिवार को डायरेक्टर अपेक्स बैंक छत्तीसगढ़ शासन राकेश ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
आमसभा को संबोधित करते हुए राकेश ठाकुर ने कहा किसानों को 2018 के पहले समस्या होती थी। जब से प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार बनी है तब से छत्तीसगढ़ के किसान आर्थिक रूप से सम्पन्न हो रहे है अब यहाँ पर किसानों की समस्या से पहले उसे भूपेश सरकार द्वारा दूर कर दिया जाता है। प्रदेश के किसानों को अब 56 हजार रुपये प्रति एकड़ धान कि कीमत मिलेगी। किसानों से जैविक खेती करने का अपील करते हुए कहा पहले जैविक खेती होती थी तब लोग स्वस्थ्य रहते थे।


पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में किये जा रहे योजनाओं की विस्तार से जानकारी दिया । उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में गोबर एवं गौमूत्र खरीदी करने वाला पहला राज्य छत्तीसगढ़ है।
स्वागत भाषण सेलूद सोसायटी अध्यक्ष मोरधज साहू ने दिया। समिति प्रबंधक लक्ष्मीनारायण चन्द्राकर द्वारा वर्ष 2022 -2023 का आय-व्यय का वाचन किया। मंच संचालन रोमन वैष्णव ने एवं आभार प्रदर्शन दिलीप बंछोर ने किया। उपस्थित सभी किसानों का समिति द्वारा पेन भेंटकर भेंटकर सम्मान किया गया।

मौके पर प्रमुख रूप से दिनेश वर्मा, टामन साहू,सुभाष बंछोर, खिलेंद्र मार्कंडेय, चंपा यादव,दीनू साहू,प्रेमलाल साहू,सत्या चंद्राकर, लक्ष्मण यादव,मोहित अमृत,सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *