छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 17 जुलाई से मुख्य अतिथि संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे करेंगे शुभारंभ

बेमेतरा 14 जुलाई 2023 – छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का अगाज आगामी 17 जुलाई हरेली तिहार से होगा, जो 27 सितंबर 2023 तक चलेगा। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक 16 खेल खेले जाएँगे। खेल प्रतियोगिता 6 चरणों में आयोजित होगी। जिला स्तरीय खेल का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) बेमेतरा में होगा। कार्यक्रम पूर्वान्ह 11 बजे से शुरू होगा। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम से पहले परिसर में वृक्षारोपण भी किया जाएगा।जिले में होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक नवागढ़ श्री गुरुदयाल सिंह बंजारे होंगे। मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलो का अनूठा आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन से इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए है। कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने जिले में हरेली त्यौहार के आयोजन एवं कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा को संपूर्ण कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी को उक्त कार्यक्रम हेतु सहायक नोडल अधिकारी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *