अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की लगातार कार्यवाही,ग्राम बोरिद में देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

पाटन. क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिये आबकारी विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है उसी क्रम में आज ग्राम बोरिद में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर आबकारी विभाग ने छापेमार कार्यवाही की शराब जप्त करने में आबकारी विभाग ने सफलता प्राप्त की ।

आबकारी विभाग की सब इंस्पेक्टर नीलम स्वर्णकार ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए छापेमारी की जा रही है सूचना पर ग्राम बोरिद के निवासी राकेश बंछोर पिता राधिका बंछोर के पास से 44 नग देशी मदिरा मसाला मिला है आरोपी के खिलाफ़ आबकारी एक्ट की धारा 32( 2 ) के तहत कार्यवाही की जा रही है ।

उक्त कार्यवाही में सब इंस्पेक्टर नीलम स्वर्णकार विकास साहू दीपक ठाकुर मनराखन नेताम आरक्षक गणेश शंकर उपाध्याय रमेश तिवारी देवी प्रसाद तिवारी सरजू लोकनाथ दयालाल रोशन महेंद्र की भूमिका सराहनीय रही ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *