पाटन . पाटन में वेदांत डेंटल क्लीनिक में सेनेटाइजर जोन बनाया गया है जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ने किया । कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते शुरू से ही शासन एवं डॉक्टरों के द्वारा हुए शुरू से ही हिदायत दिया जा रहा है कि हाथो को लगातार साबन या फिर सेनेटाइजर का उपयोग किया जाए । वेदांत डेंटल क्लीनिक की डॉक्टर शाईसता कुरैशी ने बताया कि लगातार कोरोना पॉजिटिव केस में बढ़ोतरी हो रही है हमारी खुद की सावधानी ही इस महामारी के बचने में मदद कर सकती है आज वेदांत डेंटल क्लीनिक सेनेटाइजर टर्नल बनाया गया है जहां पर ईलाज के लिए आने वाले लोग क्लीनिक में प्रवेश करने से पहले सेनेजाइजर से होकर प्रवेश करेंगे । ।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा एसडीएम पाटन विनय पोयाम एसडीओपी आकाश राव गिरेपुंजे थाना प्रभारी पाटन शिवानद तिवारी स्टेट बैंक अधिकारी शकील साजिद अन्य उपस्थित थे ।
