आयोजन :- मुख्यमंत्री ने भरदा (ट) में मां बिंदेश्वरी बघेल की प्रतिमा का अनावरण तथा बिंदेश्वरी बघेल पार्क का उद्घाटन किया मां ने कहा था किसान, मजदूर और गरीब की सेवा करे : भूपेश बघेल मांगा 25 लाख, दिया 1 करोङ

देवरीबंगला / मां की मूर्ति तथा मां के नाम पर पार्क बनाया गया है। सुंदर प्रतिमा की स्थापना हुई है। मां के बारे में बोलता हूं तो मन भर जाता है और मुख्यमंत्री बोलते बोलते भावुक हो गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को डौंडीलोहारा ब्लाक के भरदा (ट) पहुंचकर किसानों द्वारा निर्मित अपनी मां बिंदेश्वरी बघेल की प्रतिमा का अनावरण किया तथा मां के नाम पर निर्मित बिंदेश्वरी बघेल पार्क का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बने हुए 5 साल हो गए हैं। 2 साल करोना का समय था। इसके बाद भी हम सब मिलकर काम कर रहे हैं। धान खरीदी का कार्य हमने प्रारंभ किया। दाऊ वासुदेव चंद्राकर ने शासकीय स्तर पर किसानों का धान खरीदने का प्रस्ताव दिया था। हमने धान खरीदी की शुरुआत की थी। तब से किसी की भी सरकार रही धान खरीदा गया। मैंने प्रस्ताव कराया की किसानों को दो सौ रुपये बोनस देंगे। 2013 में इंजन सरकार बन गई थी फिर भी इन्होंने बोनस नहीं दिया। हमने किसानों से 2640 रुपये में धान खरीदा। अगस्त माह में हम अगली किस्त किसानों के खाते में डालेंगे। समर्थन मूल्य बढ़ती जाएगा उसी आधार पर किसानों को राशि देंगे। आज हम प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने 12 लाख किसानों से 55 लाख मिट्रिक टन धान खरीदा हम 24 लाख किसानों से 107 लाख मैट्रिक टन धान खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ आ रहे हैं और झूठ बोलकर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री भी छत्तीसगढ़ में सिर्फ झूठ बोल कर गए। उन्होंने पुरानी ट्रेन पुरानी सड़क का उद्घाटन किया। हम किसान की बात करते हैं। हम विकास की बात करते हैं। हमारी सरकार ने हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के 750 आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल तथा 10 कॉलेज खोले हैं। भाजपा के लोग पीएससी में धांधली की बात कर रहे हैं पर एक भी नाम नहीं बता रहे हैं। यदि शिकायत है तो बताएं जांच कर कार्यवाही करेंगे। मांगा 25 लाख, दिए एक करोड़ :- संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद ने मुख्यमंत्री से पार्क सौंदर्यकरण के लिए 25 लाख रुपये की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं तो बहुत बड़ी राशि देने के लिए आया हूं। मां बिंदेश्वरी बघेल पार्क के लिए 50 लाख तथा ग्राम भरदा (ट) में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख देने की घोषणा की। कैलाशधाम से मुक्तिधाम तक सीसी रोड, खरखरा नदी पुल से मेन रोङ तक डामरीकरण की घोषणा की। प्रतिमा अनावरण व पार्क लोकार्पण के अवसर पर महिला व बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, विधायक संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा, उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, सुचित्रा हेमंत साहू, सरपंच राधिका देवांगन, जनपद सदस्य राजेश साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व जिले के प्रभारी शाहिद भाई, कोदूराम दिल्लीवार, संतुराम पटेल, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *