पाटन। भारतीय जनता पार्टी घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी मिलने के बाद दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल का प्रथम आगमन पाटन विधानसभा क्षेत्र के पाटन नगर में होने जा रहा है l पाटन विधानसभा में निवासरत भारतीय जनता पार्टी के समस्त स्तर के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण विजय बघेल के अभिनंदन एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु आज शाम 05:00 बजे स्वामी आत्मनाद चौक जनपद पंचायत पाटन के सामने उपस्थित होकर आत्मीय स्वागत करते हुए फटाखे फोड़कर मिठाई खिलाकर खुशीया मनाएंगे l

यह जानकारी खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्यमण्डल, लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मण्डल, लालेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मण्डल, राजू निषाद अध्यक्ष कुम्हारी मण्डल ने प्रदान किया l
