रोशन अवस्थी@ देवभोग। ….. गरियाबंद जिले के देवभोग नगर में संचालित होटलों में तैलीय पदार्थों को जो अखबार में ग्राहकों को परोसा जा रहा है उस पर प्रतिबंध लगाने हेतु देवभोग प्रेस क्लब ने पहल करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। क्योंकि अखबार में इस्तेमाल होने वाले इंक में खतरनाक केमिकल होता है जो मानव शरीर के लिए काफी हानिकारक है और इससे कैंसर होने का खतरा भी बना हुआ है जिसकी पुष्टि डब्ल्यूएचओ ने भी अपने रिसर्च में किया है।
इसे पुरी तरह से प्रतिबंध करने हेतु आज देवभोग प्रेस क्लब के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पात्र के साथ तमाम पत्रकारों ने मुहीम छेड़ दी है। इस सम्बन्ध में प्रेस क्लब के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पात्र ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर कमेटी बनाकर इसके विरुद्ध सघनता से अभियान चलाया जाना चाहिए और साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर भी गांव-गांव में रद्दी अखबार के उपयोग से होने वाले नुकसान का प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए जिससे लोगों में जागरूकता आए और लोग इससे होने वाले नुकसान के बारे में समझ सकें। चुकी अखबार कि प्रिंटिग में इस्तेमाल किए जाने वाले इंक में डाईआइसोब्यूटाईलफटालेट और डाई एन आइसोब्यूटीलेट जैसे खतरनाक कैमिकल होते हैं जो नाश्ता परोसने से खाद्य पदार्थ में चिपक जाता हैं और डब्लू एचओ ने प्रमाणित किया है कि इससे कैंसर जैसे भयानक बिमारी हो सकती हैं। अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मुख्य रूप से प्रेस क्लब के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पात्र, विपिन सोनवानी, आदित्य बेहेरा, जय विलास शर्मा, लतीफ महोम्मद, गिरीश सोनवानी, गिरीश जगत, रमेश सोनी, देवीचरण, मोर पत्रकार साथि ने प्रमुख रुप से खाद्य पदार्थ में उपयोग होने वाले अखबार पर प्रतिबंध लगाने हेतु अपील की ।
अखबार में खाद्य सामग्री विक्रय पर प्रतिबंध लगाने देवभोग प्रेस क्लब ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
