डुंडेरा में मितानिन बहनों के लिए बनेगा सुविधा युक्त भवन,गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने की स्वीकृति प्रदान

उतई ।नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड डुंडेरा के मितानिनो ने अपने ट्रेनिंग,बैठक सहित अन्य गतिविधियों को संचालित करने के लिए भवन निर्माण की मांग गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व पीसीसी महासचिव जितेंद्र साहू से की है,जिस पर गृहमंत्री द्वारा मितानिनों की मांग पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सुविधा युक्त भवन बनाने स्वीकृति प्रदान की।एल्डरमेन तरुण बंजारे ने बताया कि डुंडेरा के मितानिन बहनों द्वारा ट्रेनिंग,बैठक सहित अन्य गतिविधियों को संचालित करने के लिए ग्राम में सुविधा युक्त भवन बनाने वर्षो से मांग की जा रही थी,उक्त मांग को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के समक्ष रखा गया जिसे गृहमंत्री द्वारा प्राथमिकता प्रदान करते हुए भवन बनाने स्वीकृति प्रदान किया गया।मुलाकात करने वालो में एमटी आरती चंद्राकर,मितानिन सतरूपा साहू,चंद्रकला टंडन,कांति विश्वकर्मा,अम्बिका मिथलेश,शिवकली क्षत्री,ममता साहू,बेदिया साहू,वेदकुमारी यादव शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *