उतई ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू के अनुशंसा से नगर पंचायत उतई में करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात मिली है। जिसमे मिनिमाता चौक , सद्भावना चौक, इंदिरा नगर चौक ,नेहरू नगर चौक ,गांधी चौक एवम आदर्श नगर चौक सौंदर्यकरण के लिए लगभग 80 लाख रुपए , स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन निर्माण कार्य के लिए 92 लाख रुपए , बाजार चौक दशहरा मैदान मवेशी बाजार में डोम निर्माण के लिए 54 लाख रुपए वार्ड न 7 एकता नगर में 6 लाख रुपए आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए वार्ड न.7 एवम वार्ड न.9 में मंगल भवन में आहता निर्माण एवम गायत्री मंदिर एवम बूढ़ा देव मंदिर संधारण कार्य हेतु 3.47 लाख रुपए से होगा । बहुत ही जल्दी पालिका बाजार का भी कार्य प्रारंभ किया जायेगा जिसके लिए नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी , नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम एवं सभी पार्षदों ने एवं नगर पंचायत उतई के ओर से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं मंत्री ताम्रध्वज साहू जी का आभार व्यक्त किया गया।
नगर पंचायत उतई को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी करोड़ों की सौगात
