छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रहे कांकेर जिले के प्रवास पर,,, संगठन की मांगो को लेकर विधानसभा उपाध्यक्ष से लेकर विधायकों तक मिल रहा है समर्थन

कांकेर से विकास कुमार अंभोरे की रिपोर्ट,,,

कांकेर :- छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपचंद भारती एवं प्रतिनिधिमंडल कांकेर जिले के प्रवास में रहे। जिसमें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के राजस्व निरीक्षकों के साथ संगठन से जुड़े समस्त मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा माननीय विधानसभा उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ एवं विधायक केशकाल संतराम नेताम से सौजन्य भेंट कर संघ के विभिन्न मांगों एवं समस्याओं के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई । संतराम नेताम के आत्मीय मिलन से प्रदेश अध्यक्ष दीपचंद भारती एवं उपाध्यक्ष ओमकार मंडावी ने प्रसन्नता जाहिर की कि वे अपनी व्यस्तता के बावजूद राजस्व निरीक्षक संघ को मिलने समय दिये। श्री नेताम ने संघ की मांगों को जायज ठहराते हुए सार्थक पहल करने एवं प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराने का आश्वासन दिया इसके उपरांत संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी से सौजन्य भेंट मुलाकात किया गया, शोरी जी पूर्व में आईएएस अधिकारी रह चुके हैं इसलिए वे संघ के मांगों को विस्तार से सुने व अपनी सहमति जताते हुए सार्थक प्रयास करने की बात कही। छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपचंद भारती एवं उपाध्यक्ष ओमकार मंडावी ने बताया की संघ के प्रमुख मांगे इस प्रकार,,, 1. नायब तहसीलदार संवर्ग एवं सहायक अधीक्षक भू अभिलेख संवर्ग को एक करना।2. राजस्व निरीक्षक से नायब तहसीलदार पद पर विभागीय पदोन्नति वर्तमान में 20% है जिसे बढ़ाकर 50% करना।3. नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति हेतु मापदंड अवधि 7 वर्ष को कम करके 5 वर्ष करना।4. राजस्व निरीक्षक का वर्तमान ग्रेड पे 2800 से बढ़ाकर 4200 करना।5. राजस्व निरीक्षकों को 5 वर्ष में नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नत करना या पद रिक्त ना होने की स्थिति में समय मान वेतनमान देना।6. राजस्व निरीक्षकों के समय मान वेतनमान संबंधी वेतन विसंगति दूर करना,,, वही आगामी एक सप्ताह में संगठन द्वारा राज्य के समस्त विधायको से सौजन्य मुलाकात कर संघीय मांगो के संबंध मे अवगत कराने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक संघ जिला शाखा कांकेर के अध्यक्ष मंजीत ठाकुर , संरक्षक ईश्वर लाल नेताम, प्रांतीय सूचना एवं प्रसारण सचिव पालेश्वर राव तुरकर, संतोष जैन, निश्चय भट्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *