- अवैध रूप से शराब बिक्री करते तीन अलग-अलग आरोपी गिरफ्तार
- जप्ती 99 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती करीबन 7,920/- रूपये
पाटन। गुरुवार को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सोरम में अजय पारधी पिता नरेश पारधी उम्र 30 वर्ष, विजय पारधी पिता मानदास पारधी उम्र 40 वर्ष, अमीत कुमार पारधी पिता नाथूराम पारधी उम्र 23 वर्ष ग्राम सोरम, थाना पाटन,जिला दुर्ग के द्वारा शराब बिक्री करने एवं परिवहन करने की सूचना पर ग्राम सोरम गये। आरोपी अजय पारधी से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 34 नग देशी प्लेन रख कर लाल रंग के टीव्हीएस क्रमांक सीजी 07 बीके- 8324 कुल जुमला कीमती 12720/- रू. रखकर बिकी हेतु अवैध रूप से परिवाहन कर रहा था। आरोपी विजय पारधी से एक प्लास्टिक की बोरी में 33 नग देशी प्लेन मदिरा कीमती 2640/- रूपये रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा था, आरोपी अमीत कुमार पारधी से एक कपडे का थैला मे 32 नग देशी प्लेन मदिरा कीमती 2560 रूपये को रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा था। एक लाल रंग के टीव्हीएस क्रमांक सीजी 07 बीके- 8324 कीमती करीबन 10,000/- रू. एवं कुल जुमला प्लेन मदिरा शराब 99 पौवा कुल जुमला कीमती 7,920 /- रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया, आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीयों को रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजकुमार लहरे, उपनिरीक्षक जे०डी० कुरैशी, प्र. आर. क्रं. 1141 प्रहलाद सिरमौर, 1814 दिलीप राउत, आर.क्रं. 561 होमन साहू, 638 दिलेश्वर पठारे, 1625 चंद्रदेव वर्मा, 885 सुनील साहू, 1130 घनश्याम उरांव का विशेष भूमिका रहा हैं क्षेत्र में अवैध कार्य करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी हैं।
