उतई नगर पंचायत में हुआ सी-मार्ट का शुभारंभ

उतई। नगर के मवेशी बाजार दशहरा मैदान स्थित दुकान में नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी द्वारा रिबन काट कर सी मार्ट का शुभारंभ किया।इस योजना को मुख्यमंत्री द्वारा राज्य शासन के विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत संचालित स्व सहायता समूहों,शिल्पियों,बुनकरों, दस्तकारो,कुंभकारो अथवा अन्य पारंपरिक एवं कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पादों का समुचित मूल्य सुनिश्चित करने हेतु इसकी व्यवसायिक ढंग से मार्केंटिग किए जाने के निर्देश दिए गए है।इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहेल कुमार पार्षद प्रहलाद वर्मा विरेद्र गोस्वामी तोषण साहू सुरता सिंह बहादुर सिंह प्रेम नारायण साहू भावेश साहू एसके सिंह शंकर हेमन साहू रंजना चंद्राकर संगीता रजक कंचन साहू पूजा साहू सरिता साहू सुभद्रा यादव डॉली साहू सुनीता वर्मा स्व सहायता समूह की अनेक महिलाएं उपस्थिति थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *