पुरई में एक दिवसीय दिव्यांग परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ

उतई । ग्राम पंचायत पुरई मे शा प्राथमिक विद्यालय पुरई के परिसर मे एक दिवसीय दिव्यांगता शिविर महिला बाल विकास विभाग एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से आयोजित किया गया। इस शिविर मे धनोरा, खम्हरिया, हनोदा, कोडिया, कोकडी, उमरपोटी,पुरई, पाऊवारा, डुमरडीह, चिरपोटी, मतवारी, कातरो (मातरोडीह),मचांदूर, घुघसीडीह, कोनारी और करगाडीह गांव के दिव्यांग जन लाभान्वित हुए। उक्त कार्यक्रम मे 45 विभिन्न प्रकार के उपकरण वितरित किए गए जो दिव्यांग जनो को चलने फिरने व अन्य सामान्य क्रिया मे सहयोगी हो सके।जैसे स्टीक, नकली पैर, व्हील चेयर आदि।कार्यक्रम आयोजित करने मे श्रीमती अंजली भगत समाज एवं शिक्षा संगठक जनपद पंचायत दुर्ग की सक्रिय भूमिका रही। साथ ही साथ जनपद सीईओ श्री शैलेष भगत व एडिशनल सीईओ श्री देवी प्रसाद ध्रुव का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा यादव,रिसाली निगम की महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, दुर्ग जनपद अध्यक्ष श्री देवेन्द्र देशमुख, उपाध्यक्ष श्रीमती झमित गायकवाड, दुर्ग जिला पंचायत कृषि सभापति श्रीमती योगिता चंद्राकर,जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू दुर्ग जनपद पंचायत कृषि सभापति श्री राकेश हिरवानी, ग्राम पंचायत पुरई के सरपंच श्रीमती उमा रिगरी, सरपंच टिकेंद्र ठाकुर उपसरपंच श्रीमती शीतला ठाकुर, पंचगन भगवती साहू,सुमित्रा ठाकुर, लता सेन,यशवंत यादव, पुष्पा साहू, भुवन साहू, लीला पटेल, मीना राजपूत, रुखमनी साहू,मानिक साहू, टेमन साहू, राजेन्द्र राजपूत, कमलेश्वरी साहू, ललिता बंजारे, नंद कुमार लहरी, राकेश सेन,हेमीन यादव एवं ग्रामीण जनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *