पाटन:आंधी-तूफान और बारिश से जनजीवन अस्त ब्यस्त,जगह जगह गिरे बिजली खंभे और पेड़ कई घरों की सीटें उड़ीं


पाटन. नवटप्पा के सातवें दिन दोपहर को आये आंधी तूफान और बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को बारिश ने गर्मी से तो राहत दी लेकिन आंधी तूफान की वजह से कई घरों की छत और बिजली खंभों के ऊपर पेड़ गिरने से लोगो को काफी मुशीबातों का सामना करना पड़ा।
बाल बाल बचे सेक्टर प्रभारी
रविवार की दोपहर अचानक आई आंधी तूफान से कई लोगो की जान बाल बाल।बचे ग्राम अचानकपुर में जिस समय आंधी आई उस समय कांग्रेस के सेक्टर प्रभारी श्याम लाल साहू अपने खेत मे बने पंप हाउस में थे उस समय आसपास काम करने वाले लोग भी बारिश से बचने के लिये वही पर रुके थे। तेज आंधी से घर मे लगे टीन शेड उड़कर गिर जाने से सेक्टर प्रभारी सहित अन्य लोगो की जान बाल बाल बची।

मॉडल गौठान हुआ धराशायी
ग्राम पंचायत पाहन्दा में बने मॉडल गौठान आंधी तूफान से गौठान में बने शेड इत्यादि पूरी तरह से गिरकर धराशायी हो गई है जिससे पंचायत को लाखों रुपये की क्षति हुई है। गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नरवा गरवा घुरूवा बारी के तहत इसी गांव में गौठान की शुरुवात की गई थी।

इसी तरह ग्राम सेलूद में भी आंधी-तूफान में कई पेड़ उखड़ गए. बिजली की तारें जमीन पर आ गईं। ग्राम छाटा में आंधी-तूफान के कारण पेड़ गिरने से गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है। ऐसे ही हालात ग्राम चुनकट्टा, धौराभाठा, मुड़पार में भी दिखे. जगह-जगह पेड़ उखड़ गए। जिससे लोग दहशत में थे। क्षेत्र में तेज आंधी के साथ भारी बारिश भी हुई। सेलूद सहित आसपास के गावों में बारिश और तूफानी हवाओं ने तबाही मचाई. जगह-जगह रास्ते में पेड़ गिरे नजर आए. बिजली के खंभे गिरने से सप्लाई बिजली बाधित हुई. कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा. टीन की छतें उखड़ गई। समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नही हुई थी। विभाग के कर्मचारी बिजली खंभों और टूटे हुए तार ठीक करने में लगे हुए थे।

उतई और पाटन में गिरा आकाशीय बिजली

आकाशीय बिजली गिरने से दीपशिखा स्कूल उतई के स्टोर रूम जलकर खाक हो गया। जबकि पाटन के वार्ड क्रमांक 3 में सिन्हा के घर लगे नारियल के पेड़ में आग लग गया। हालांकि आकाशीय बिजली गिरने से मानवीय क्षति नही हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *