दुर्ग. कोटनी नगपुरा मार्ग स्थित एनीकेट पर रपटा पार करते समय स्टेयरिंग फेल हो जाने से कार अनियंत्रित होकर शिवनाथ नदी में जा गिरी। इस हादसे में बेटे की जान तो बच गई लेकिन माँ की मौत हो गई। मृतका ग्राम बोरई की रहने वाली थी जो नगपुरा के स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के पद पर पदस्थ थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आल्टो कार क्रमांक CG 08 1486 शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे कोटनी नगपुरा एनीकेट पर हादसा का शिकार हो गई। कार में बोरई निवासी झामबती साहू पति शंकर लाल साहू 58 वर्ष और उनके बेटे तेजप्रकाश साहू 25 वर्ष सवार थे।
कैंसर पीड़ित पति के इलाज के लिये पैसा निकालने दुर्ग आई थी
झामबती साहू के पति शंकर लाल साहू कैंसर से पीड़ित है और उसके उपचार के लिये माँ-बेटा पैसा निकालने दुर्ग गए थे। बैंक से पैसा निकालकर वापस अपने घर लौटते समय कार नदी में गिर गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार की स्टेयरिंग फेल हो गई और कार नदी में करीब 10 फुट गहरे पानी मे गिर गया। पुलिस को दिए बयान के अनुसार तेजप्रकाश नदी में कार गिरते ही जैसे तैसे कार का दरवाजा खोलकर जान बचाने में सफल रहा। लेकिन उसकी माँ बाहर नहीं निकल सकी। कार को नदी में।गिरते देख ग्रामीणों ने तत्काल गांव के मछुवारों की मदद से झाम बती को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी सांसे थम चुकी थी।
कार को नदी से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर तब तक मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी थी।
