रायपुर. कोरोना वायरस का संक्रमण छत्तीसगढ़ में भी तेजी से फैलता जा रहा है. राज्य में आज 32 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई. इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 377 हो गई है.छत्तीसगढ़ में कुल मरीज की संख्या 480 हो गई है. वहीं 102 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. रायपुर में 1 मरीज की कोरोना से मौत हुई है.
