रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सीनियर नेता और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को राज्य का डिप्टी सीएम नियुक्त किया है. बुधवार को छत्तीसगढ़ को लेकर कांग्रेस हाईकमान की दिल्ली में बैठक हुई थी. इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर राज्य के सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव की पहुंचे थे. इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विवाद को सुलझाने की दिशा में अहम कदम बढ़ा दिया है।
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव की जोड़ी ने कांग्रेस को सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. जीत के बाद कांग्रेस आलाकमान के सामने सबसे बड़ा सवाल ये था कि सीएम की कुर्सी किसको सौंपी जाए. अंत में कुर्सी की कमान भूपेश बघेल को मिली. कहा जाता है कि तब से ही दोनों नेताओं के बीच के रिश्तों में खटास आ गई. हालांकि, कई मौकों पर दोनों नेताओं को साथ भी देखा गया. बीतों दिनों में एक बार फिर रिश्तों में खटास की खबरें आने लगी थीं। टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री बनाये जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई दिया है।
