- आई ए एस अफसर बनने वाले क्षेत्र का पहला व्यक्ति,उतई क्षेत्र के लोगों में हर्ष
दुर्ग :जिले के ग्राम उतई निवासी देवेन्द्र कुमार नागेन्द्र राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी से पदोन्नत होकर आईएएस अफसर (भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी ) बन गए है श्री नागेन्द्र क्षेत्र से आईएएस अफसर बनने वाले पहले व्यक्ति है उनकी इस उपलब्धि पर उतई क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है अविभाजित मध्यप्रदेश में वर्ष 2002 में विषम परिस्थितियों के बावजूद भिलाई इस्पात संयंत्र में अप्रेंटिसशिप करते हुए पहले प्रयास में डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्त हुए थे राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में काम करते हुए वे बेहतर प्रशासनिक कार्यों के लिए अनेक बार राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर पुरस्कृत भी हो चुके है
राज्य प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उनकी पहली पोस्टिंग बालाघाट जिले में हुई थी जहां वे लांजी एसडीएम रहे इसके पश्चात वे क्रमश: जबलपुर, होशंगाबाद एवं इंदौर के एसडीएम रहे । तत्पश्चात उन्हे उज्जैन सिंहस्थ मेले में मेला अधिकारी का दायित्व सौंपा गया जहां बेहतर व्यवस्था के लिए उन्हे सम्मानित किया गया इसके उपरांत उन्होंने एडीएम धार एवं जिला पंचायत सीईओ खंडवा के रूप में उन्हें काम करने का मौका मिला जहां खंडवा नदी पुनर्जीवन के लिए पुरस्कृत किया गया उन्होंने ज्वाइंट कमीश्नर फूड एंड ड्रग भोपाल एवं स्टेट प्रोटोकाल अफसर का भी दायित्व बखूबी निभाया
किसानों को घर बैठे अपने उत्पाद बेचने का व्यवस्था देने के लिए रहे चर्चित
श्री नागेन्द्र राज्य प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपर संचालक मंडी बोर्ड भोपाल के पद पर रहते हुए फार्म गेट एप बनवाकर घर बैठे उन्हे अपनी उत्पाद बेचने का व्यवस्था दिया इसके तहत किसान व्यापारी से आन लाइन डील कर अपने उत्पाद घर बैठे बेच सकते है उनकी इस व्यवस्था को खूब सराहा गया इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत भी किया गया राज्य प्रशासनिक सेवा में रहते उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण कार्य किए है वर्तमान में वे मुख्य सचिव कार्यालय वल्लभ भवन भोपाल में उपसचिव के पद पर पदस्थ है उनके आईएएस अफसर बनने पर पिता अजीत नागेन्द्र एवं माँ श्याम बाई बेहद खुश है इसके अलावा अनामिका नागेन्द्र, नरेन्द्र नागेन्द्र, सूर्यकांत, ममता, भूमि, विहान, रविन्द्र, रोमशंकर यादव, रोशन बंभोले, हिमशिखा यादव सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है श्री नागेन्द्र ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं से कहा कि लक्ष्य बनाकर लगन के साथ मेहनत करें तो सफलता जरूर मिलती है
