उतई में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 9 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

रोशन सिंह@उतई ।महिला बाल विकास विभाग दुर्ग द्वारा नगर पंचायत उतई के बहुद्देशीय सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह अंतर्गत 9 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ ।इस कार्यक्रम की जानकारी केवल विभागीय स्तर पर रखा गया था एवं कार्यक्रम के बारे में नगर पंचायत उतई के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को ही दिया गया था।आयोजन को लेकर किसी तरह का कोई प्रचार प्रसार नही किया गया और न ही स्थानीय मीडिया को जानकारी दिया गया। जिसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं होने लगी है। इस कार्यक्रम के संबंध में महिला बाल विकास के अधिकारी विपिन जैन से जानकारी लिया गया तो उन्होंने ने कहा की कार्यक्रम तो हुआ है मगर किसको किसको पूछे है इसकी जानकारी मुझे नही है।मुख्यमंत्री कन्या विवाह को इस प्रकार से किया जाना शासन के योजनाओं के खिलाफ है, सिर्फ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ही पूरी जवाबदारी सौंपी गई थी उनकी ही भीड़ नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *