निर्माण की धीमी गति से इस साल भी नहीं हो पाएगा पुलिया निर्माण

  • सांकरा ,गड़ाघाट पुलिया आधा अधूरा बन सकता है परेशानी का कारण

खबर हेमंत तिवारी

पाण्डुका /छुरा/ बारिश लगते ही मां जतमई, घटारानी के दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ती है।और ऐसा ही माहौल इन दिनों शुरू हो चुका है क्योंकि भारी गर्मी की बाद बारिश में हरे भरे पेड़ पौधे जंगल और झरना सहित प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने सैलानी और दर्शनार्थी माता जतमई और घटारानी के दर्शन को आते हैं और इस बीच निर्माण कार्य प्रगति पर है और यह प्रगति सालो से चल रहा है पर प्रगति अपनी रफ्तार नही पकड़ पाया है। इस मार्ग पर राहगीर और जतमई,घटारानी माता के दर्शनार्थियों को फिर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा क्यों की बीते लगभग 4 सालों से पांडुका से लेकर मुड़ागांव तक बन रहे सड़क चौड़ीकरण अपने कछुआ गति चाल से प्रगति पर है जगह जगह खोदे गए सड़क और आधा अधूरा पुल पुलिया परेशानी का सबब बना हुआ है बीते 2 दिन से हो रही झमाझम बारिश के बीच कल सुबह कुछ घंटों के लिए गाड़ाघाट पुलिया का पानी ऊपर चढ़ गया था और वहीं पास में ए ,डी, बी सड़क निर्माण कंपनी द्वारा बड़ा पुलिया का निर्माण कार्य किया जा रहा है । पर पुलिया आधा अधूरा है राहगीर और ग्राम वासियों को लगा था कि इस साल बरसात की मुसीबत और बाढ़ की समस्या से निजात मिलेगा पर ऐसा नहीं है साकरा पुलिया और गाड़ाघाट पुलिया में आधे अधूरे निर्माण कार्य की वजह से फिर राहगीरों को परेशानी उठाना पड़ेगा सांकरा में यह सिंचाई विभाग की पुलिया में घुटने तक पानी भरा हुआ है ।जिससे स्कूली बच्चों को पैदल।ही आना जाना पड़ता।है ।सबसे बड़ी बात है कि इस मार्ग में मां जतमई घटारानी का मंदिर है और बरसात के सीजन लग चुका है और लाखो लोगो का आवाजाही रहता।है।ऐसे में समय में अगर पुलिया निर्माण नहीं होता तो भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा इन सब चीजों से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि जो कंपनी सड़क निर्माण कर रही है वह अपने कछुआ गति से भी कम गति में निर्माण कार्य जारी रखे हुए हैं।तथा जगह-जगह खोदे गड्ढे और सड़क पर बिछा मिट्टी युक्त मुरूम मोटरसाइकल।सवारों के जान का खातरा हो सकता।है। क्यों की शहरो से आने वाले लोग अनजान रहते है और फर्राटे मारते बाइक चलाते है । तथा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है । समय रहते सांकरा वा गाड़ाघाट पुलिया निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो इस बार भी लोगों को दूसरे मार्ग से चक्कर काटना पड़ेगा और इस पार से उस पार की आवाजाही बंद हो जाएगी और बाकी पांडुका।अंचल से संपर्क टूट जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *