शुभम गुप्ता (डौण्डी) शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लिमउडीह एवम् शासकीय प्राथमिक शाला खलारीपारा के संयुक्त तत्वाधान में शाला शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम हर्षोउलास के साथ सम्पन्न किया गया । जिसमे सर्व प्रथम मां सरस्वती एवम छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजाअर्चना किया गया । सम्माननीय अतिथियों के स्वागत पश्चात नवप्रवेशी विद्यार्थियों का गुलाल लगाकर गुलदस्ता भेट कर मिठाई खिलाया गया टॉफी वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुखदेव पिस्दा सरपंच ग्राम पंचायत लिमउडीह ने अपने उदबोधन में कहा कि जो पढ़ेगा वो उतना आगे बढ़ेगा शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पिएगा वह दहाड़ेगा। नवप्रवेशी विद्यार्थियों को निशुल्क गणवेश पाठ्य पुस्तक वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रीमति ए सोरी प्रधानपाठक माध्यामिक शाला लिमउडीह ने पालकों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे कर शाला में बच्चो की शत प्रतिशत नामांकन एवम उपस्थिति के लिए प्रेरित किया। छात्राओ के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सभी विद्यार्थियों को खीर पूड़ी खिलाया गया । कार्यक्रम में ग्राम के जनप्रतिनिधियो पालको गणमान्य नागरिकों एवम एस एम सी के सदस्यो की शिक्षक श्रीमती वर्षा देहरे श्री पंकज ठाकुर प्र. पाठक प्राथमिक शाला खलारीपारा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रमेंद्र निषाद ने किया ।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लिमउडीह एवम् शासकीय प्राथमिक शाला खलारीपारा के संयुक्त तत्वाधान में शाला शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम
