- वार्ड पंच नही देता कभी ध्यान
खबर हेमंत तिवारी
पांडुका /समीप ग्राम पंचायत रजनकटा के वार्ड क्रमांक 10 में अनसूया कुटी जाने वाले मार्ग में इन दिनों मोहल्ले वासियों और ग्रामीणों के चलने के लायक नहीं है बता दे कि बीते दिनों हुई भारी बारिश की वजह से इस सड़क का हाल बेहाल है ऐसा पहली बार नहीं हो इससे पहले भी हर बरसात में लोगों को ऐसी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है ग्राम पंचायत गांव की समस्या को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है गांव के विकास के लिए विभिन्न प्रकार के योजना,,और फंड आता है पर ग्राम पंचायत इन वार्ड वासियों के लिए इस समस्या पर कभी मुरूम डालने की नाम नहीं लेता नहीं इस मार्ग पर सीसी रोड बना रहे हैं वहीं वार्ड पंच भी इस मार्ग की ओर कभी ध्यान नहीं देते चुनाव के समय लोग बड़े-बड़े वादे करते हैं चुनाव जीतने के बाद हम जनता को भूल जाते हैं वार्ड वासी शांति बाई साहू ,ऊखा बाई मानिकपुरी राम बाई यादव,पुरुषोत्तम ,कुसुमलता,राधेश्याम, बोमेंद्र साहू, ने आदि ने बताया कि हम लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है वार्ड पंच और सरपंच के लिए बोलने के बाद भी ध्यान नहीं देते और पूरे 4 महीने हम लोग कीचड़ में आना जाना पड़ता है जिससे कई बार तो गिरने की नौबत आ जाती है और चोटे भी लगती है संबंधित ग्राम पंचायत हमेशा की तरह हम लोगों की बात को ध्यान नहीं देते जिस उद्देश्य से हम लोग सरपंच और पंच बनाए हैं वह किसी काम का साबित नहीं हो रहा है हमारी समस्याओं की ओर ध्यान ही नहीं दे रहे। कुछ नहीं तो अगर मुंरूम भी डाल देते तो हमारी समस्या का निदान हो जाता है।

