राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2023 हेतु नामांकन 15 अक्टूबर तक

दुर्ग.भारतीय बाल कल्याण परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रत्येक वर्ष बच्चों को बहादुरी के अनुकरणीय कार्यो के लिए राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान की जाती है। जिले के ऐसे बालक/बालिका जिनके द्वारा अपनी जान की परवाह किये बैगर दूसरे की जान बचाने हेतु किये गये बहादुरी के अनुकरणीय कार्य से संबंधित जिलास्तर से नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपिन जैन से मिली जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर 2023 के पूर्व भारतीय बाल कल्याण परिषद्, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद्, रायपुर को प्रेषित किया जाना है। राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2023 हेतु पात्रताधारी बालक/बालिका शौर्य कार्य (एन एक्ट ऑफ ब्रेवरी) एवं आवश्यक अभिलेखों व दस्तावेजों के साथ 15 अक्टूबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार एवं आवेदन हेतु विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in में अथवा कार्यालय के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *