- कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित बुथ चलो अभियान अंतर्गत दौरा
- कुम्हारी,सेलुद,पाटन व केसरा में पार्टी कार्यकर्ता को संबोधित करेंगे
पाटन। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव कल दिनांक 29 जून को पाटन विधानसभा क्षेत्र के दौरा पर होंगे।
स्वास्थ्य मंत्री का प्रवास कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल इस तरह से है।
सुबह11:00 बजे दिनांक 29.06.2023 (गुरुवार) -रायपुर से वार्ड क्र. 14 कुम्हारी, जिला-दुर्ग के लिए प्रस्थान | 11:30 बजे वार्ड क्र. – 14, कुम्हारी आगमन एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित “बूथ चलो अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे एवं जनसभा को सम्बोधित करेंगे। 12:30 बजे वार्ड क्र. 14. कुम्हारी, जिला-दुर्ग से ग्राम सेलूद जिला-दुर्ग के लिए प्रस्थान ग्राम सेलूद आगमन एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित “बूथ चलो अभियान 1:00 बजे कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे एवं जनसभा को सम्बोधित करेंगे।1:30 बजे ग्राम सेलूद, जिला-दुर्ग से रेस्ट हाउस पाटन, जिला-दुर्ग के लिए प्रस्थान 2:00 बजे रेस्ट हाउस पाटन आगमन एवं भोजन 2:30 बजे रेस्ट हाउस पाटन से ग्राम केसरा, जिला-दुर्ग के लिए प्रस्थान । 3:00 बजे ग्राम केसरा आगमन एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित बूथ चलो अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे एवं जनसभा को सम्बोधित करेंगे। 4:00 बजे ग्राम केसरा, जिला-दुर्ग से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे ।
