कांकेर. होम आइसलेशन में रखे गए ग्रामीण द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। यह नरहरपुर ब्लॉक के धनोरा गांव का मामला है, जहां होम आइसलेशन में रखे गए ग्रामीण की लाश फंदे से लटकी मिली है।
फ़िलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई है। छत्तीसगढ़ में क्वांरेटाइन सेंटरो पर लोगों की आत्महत्या कर मरने की लगातार मामला सामने आ रही है ज्यादातर मामलों में अब तक क्या जांच हुई है इस ओर पुछने वाला कोई नहीं है । कोरोनावायरस से संक्रमण के बचाव और सुरक्षा के लिए लोगों को आइसोलेशन क्वांरेटाइन जैसी व्यवस्था शासन के द्वारा आदेशित है जिसका अनिवार्य रूप पालन कराये जाना आवश्यक है लेकिन लोगो का बड़े पैमाने पर आत्महत्या कर प्राण देना शायद प्रसानिक व्यवस्था की चुक भी हो सकती है इसे प्रायोजित तौर ही ना सही लेकिन जाने अनजाने में नजर अंदाज करना बड़ी भुल का कारण बन सकती है।
