अमलेश्वर में सार्वजनिक स्थल में ताश खेल रहे 16 लोग गिरफ्तार, आरोपियों से 2लाख 13 हजार 820 रुपये नगद एवं ताश पत्ती जप्त की गई

पाटन. अमलेश्वर के तुलसी विहार कॉलोनी के सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलते हुए  16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौका स्थल पर से 2 लाख 13 हजार 820 रुपए नगद एवं ताश पत्ती जप्त की गई।  आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट एवं बीमारी को संक्रमित करने की संभावना के तहत कार्रवाई भी की गई है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि आज थाना अमलेश्वर को सूचना मिली कि ग्राम अमलेश्वर के तुलसी विहार बैकुंठ विहार कॉलोनी में आम स्थान पर कुछ लोग एकत्रित होकर ताश पत्ती से जुआ खेल रहे हैं। इस पर अमलेश्वर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर जुआरियों को धरा गया। पकड़े गए आरोपियों में संजय कुकरेजा 32 साल डीपरापारा रायपुर,  सुनील 30 साल आरबीएच कॉलोनी खमतराई , कमल सिंह क्षत्रिय 28 साल चांगोरा भाटा रायपुर,  प्रमोद यादव 33 साल चांगोरा भाटा रायपुर,  राजू निषाद 33 साल बिरगांव रायपुर,  प्रहलाद सतनामी 35 साल गोंद पारा रायपुर, अज्जू बहरा 24 साल मंडी गेट पंडरी रायपुर , भुवन महानंद फाफाडीह रायपुर , नागमणि 36 साल स्टेशन चौक रायपुर साहिल सिंह 19 साल गुढ़ियारी रायपुर, राजेश महाराणा 23 साल पंडरी रायपुर,  जोगिंदर यादव 31 साल बिरगांव रायपुर,  राकेश डोंगरे 24 साल गुढ़ियारी रायपुर,  पंकज गौली 27 साल बुढ़ापारा रायपुर, तरनजीत सिंह 30 साल फाफाडीह रायपुर एवं विशाल चेतवानी 27 साल अश्वनी नगर रायपुर सभी रुपए पैसे का दांव लगाते हुए जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।  आरोपियों के पास से दो लाख 13 हजार 820 रुपए जब किए गए हैं आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट एवं सार्वजनिक स्थल पर एकत्रित होकर उपेक्षा पूर्वक संक्रामक बीमारी के फैलने की संभावना को जानते हुए भी एक जगह इकट्ठा होने के कारण भा द वि की धारा 269 एवं 270 के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप अधीक्षक विजय सिंह राजपूत उपनिरीक्षक आदौ राम साहू प्रधान आरक्षक सुनील वर्मा आरक्षक शाहिद खान आरक्षक गोकर्ण बघेल एवं आरक्षक सुनील साहू एवं आरक्षक यशपाल साहू की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *