बच्चों के सामने पिता ने मां को मिट्टी तेल डालकर जिंदा जलाया,7 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

पाटन. थाना रानितराई अंतर्गत ग्राम कुम्हली में भाई दूज के दूसरे दिन 30 अक्टूबर 2019 को एक महिला कल्याणी ढीमर पति डोमन लाल ढीमर उम्र 35 साल की पति पत्नी आपसी विवाद में आग से जल जाने की इवेंट पॉइंट मिलने पर थाना रानितराई डायल 112 पेट्रोलिंग द्वारा तत्काल घटना स्थल से महिला को उपचार हेतु पाटन हॉस्पिटल ले जाया गया। पीड़िता महिला के अत्यधिक जल जाने से इलाज के।लिये डी के एस हॉस्पिटल रायपुर रिफर किया गया। जहां इलाज के दौरान 2 नवम्बर 2019 को कल्याणी ढीमर की मृत्यु हो गई। जिसकी मर्ग जांच की डायरी 29 फरवरी 2020 को थाना गोलबाजार रायपुर से थाना रानितराई भेजे जाने पर मर्ग क्रमांक 14/2020 धारा 174 जाफ़ौ थाना रानितराई में कायम कर जांच में लिया गया। सम्पूर्ण जांच में।मृतिका कल्याणी ढीमर को उसके पति द्वारा शराब के लिये पैसे मांगने व चरित्र पर शंका की बात पर विवाद कर मारपीट कर अपने नाबालिक बच्चों के सामने मृतिका के ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगाकर हत्या कर फरार हो जाने से घटना के चश्मदीद एवं स्वतंत्र गवाहों के कथनों के आधार पर फरार आरोपी डोमन लाल धीवर के विरुद्ध थाना रानितराई में 28 मई को धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सात माह से फरार आरोपी को रानितराई पुलिस द्वारा घेराबंदी कर धरदबोचा गया। आरोपी को थाना रानितराई के अपराध क्रमांक 72/20 धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर भेजा गया। इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक दुर्गेश वर्मा,प्रधानारक्षक सुरेश सिंह बनाफर,रामसहाय साहू,आरक्षक रूपेश कोमा,मोहनीश मंडावी, हितेश वर्मा,बृजलाल मार्कण्डेय,महिला आरक्षक तृप्ति वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *