पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम अचानकपुर में आज बिल्डिंग ठेकेदार की दबंगई देखने को मिला। पंचायत प्रस्ताव के बाद भवन में शटर लगाने पहुंचे मजदूरों को ठेकेदार द्वारा वहां पर शटर लगाने पर तोड़फोड़ करने एवं तुरंत सामान वापस ले जाने कहा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अचानकपुर में मुख्यमंत्री की अनुसंशा पर पंचायत में 6.30 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कमरा का निर्माण किया गया है। अतिरिक्त कमरा से लगा हुआ एक रूम और बनाया गया है। निर्माण कार्य के दौरान पूछे जाने पर पटवारी कार्यालय बनाये जाने की बात कहा गया। जबकि हक़ीकत कुछ और है। प्राकलन के अनुसार इंजीनियर द्वारा केवल अतिरिक्त रूम का ही मूल्यांकन किया गया है।

गौरतलब हो कि पंचायत द्वारा जिन्हें भवन बनाने की जिम्मेदारी दिया गया था। उस ठेकेदार ने अतिरिक्त कमरा के साथ ही ले आऊट बनाकर अलग से कमरा का उसी छत के साथ ढलाई करवा लिया गया। पंचायत में बैठक के दौरान सरपंच से पूछे जाने पर बताया गया कि ठेकेदार ने कहा है कि पटवारी कार्यालय है। उक्त कमरा को अधूरा पाए जाने पर पंचों ने पंचायत बैठक में शटर लगाने का प्रस्ताव लिया जिसके बाद रविवार को उक्त भवन में शटर लगाने वाले मिस्त्री पहुंचे हुए थे। जिसे ठेकेदार द्वारा धमकाकर वहां से भगा दिया गया।
