जिनेश जैन बने पुनः भाजयुमो दक्षिण पाटन मंडल के महामंत्री

पाटन/ दक्षिण पाटन क्षेत्र के युवा नेता ग्राम पंचायत ओदरागहन के सरपंच जिनेश जैन राजा को भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव की अनुमति व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू के अनुशंसा भाजयुमो दक्षिण मंडल अध्यक्ष नारद साहू ने पुनः महामंत्री का दायित्व सौंपा है। जैन ने कहा कि आज विश्व के सबसे बड़े संगठन ने मुझे पुनः दक्षिण पाटन क्षेत्र जो की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृह ग्राम क्षेत्र है जहां पर मुझ जैसा छोटे से कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी है। निश्चित तौर से मैं अपनी जिम्मेदारी पर खरा उतरूंगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में संगठन के साथ मिलकर एक नया आयाम गढ़ने का प्रयास करेंगे।
साथ ही मैं सांसद विजय बघेल सहित जिले एवम मंडल के सभी पदाधिकारियों को बहुत बहुत धन्यवाद व्यापित करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *