लो वोल्टेज से परेशान असोगा के ग्रामीण आंदोलन की तैयारी में

रानीतराई । पाटन विधानसभा क्षेत्र के असोगा ग्राम के ग्रामीणों ने लो वोल्टेज और आए दिन बिजली गुल हो जाने की समस्या से परेशान होकर समाजसेवी राजेंद्र बघेल के नेतृत्व में महिला पुरुषों के साथ रानीतराई उप अभियंता कार्यालय में पहुंचकर समस्या शिकायत आवेदन देकर त्वरित समाधान करने का निवेदन किया।
तुरंत समाधान नहीं होने पर आन्दोलन करने की भी चेतावनी दी गई
इस भीषण गर्मी मे जहां एक पल भी बिना बिजली हवा पानी कूलर के चलना मुस्किल हो जा रहा है वहीं पर असोगा के ग्रामीण जन आए दिन रात्रि में बिजली गुल हो जाने से रतजगा कर रहे है और दिन में भी लो वोल्टेज से परेशानी का सामना कर रहे हैं ग्रामीण पुरुष महिलाओं ने समस्याओं से निजात पाने नए ट्रांसफार्मर लगाने या
लो वोल्टेज की समस्याओं से निजात दिलाने कनिष्ठ अभियंता के नाम शिकायत पत्र सौंपा गया असोगा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के विधान सभा मे भीषण गर्मी में ऐसी समस्या से खासे परेशान और आक्रोशित है , वही ग्रामीणजन मुख्यमंत्री के विधानसभा के ग्रामों में इस प्रकार की समस्या से जनता को जूझना पड़ने पर प्रशासन के कार्यों के प्रति भी नाराजगी दिखा ।
मांग पत्र देने वालो में प्रमुख रूप से राजेंद्र बघेल , पुरसोत्तम धनकर, सालिक वर्मा, विनय देवांगन ,गजेंद्र मारकंडे, जितेंद्र साहू ,भेष कुमारी साहू पंच, पूर्णिमा साहू ,टिकेश्वर कुमार, धनेश्वर साहू ,राजेश्वरी साहू ,खोमिन साहू ,अनुसुइया यादव, रूखमणी वर्मा, कुंती साहू, आदि ग्रामीण जन मौजूद रहें
l
प्रभारी जेई राजेंद्र साहू ने कहा कि पूरे असोगा में समस्या नहीं है कुछ वार्डो में है जिसका सुधार के लिए सर्वे का कार्य किया जा चुका है अंडर ग्राउंड केबल के साथ थ्री फेस केबल लगाया जाना है जल्द कार्य प्रारंभ होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *