पाटन ।अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निवेध दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पतोरा में भारत माता वाहिनी समूह के द्वारा नशा मुक्ति दिवस मनाया गया। जिसमें समूह की महिलाओं के द्वारा जन जागरूकता रैली नारा लेखन एवं सभा का आयोजन किया गया ।भारत माता वाहिनी समूह के अध्यक्ष तोमीन साहू बीड़ी सिगरेट तंबाकू को त्यागने, दूर रहने और उनके दुष्प्रभाव के बारे में गांव में जानकारी दी आज धूम्रपान का सेवन बड़ों के साथ-साथ बच्चों के द्वारा भी किया जा रहा है जिससे उसके शरीर में बहुत सारी बीमारियां होती है हम सब को मिलकर शपथ लेनी चाहिए की कोई भी धूम्रपान और तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे जिसमे भारत माता वाहिनी समूह की अध्यक्ष तोमिन साहू, सरपंच अंजीता साहू, मितानिन रोहिणी साहू, भारती साहू, देवजानी साहू, बसंती ठाकुर, चमेली साहू, उपस्थित थे।
कल के लिए आज नशे से दूरी बनाए
