स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने वार्षिक वेतनवृद्धि के साथ विशेष कोरोना भत्ता देने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

पाटन.स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल,स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव,मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखकर उस आदेश को निरस्त करने की मांग की है जिसमे कर्मचारियों के वार्षिक वेतनवृद्धि में रोक लगाने की आदेश दिया गया है। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव टारजन गुप्ता ने बताया कि वर्तमान कोरोना वैश्विक महामारी के समय मे स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी 24घण्टे संक्रमण को रोकने के लिए कार्य कर रहे है विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला व पुरुष ,स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अन्य प्रदेशों से आये प्रवासी मजदूरों ,छात्रों व अन्य लोगो को होम आइसोलेशन, फैसिलिटी क्वारेन्टीन का कार्य कर रहे है साथ ही प्रतिदिन सभी की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लिया जा रहा है व साथ ही कंम्यूनिटी सर्विलेंस का काम भी कर रहे है उसके साथ साथ टीकाकरण, गर्भवती जांच,गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम व अन्य सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमो का सफल संचालन किया जा रहा है ,इस वैश्विक महामारी के समय सभी कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन सरकार को दिया है लेकिन पिछले दिनों जारी आदेश से कर्मचारियों में निराशा का भाव आया है जिसमे कर्मचारियों की वार्षिक वेतनवृद्धि को नही देने की बात कही गयी है जिसके कारण संघ ने पत्र लिखकर मांग किया है कि वार्षिक वेतनवृद्धि के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को विशेष कोरोना भत्ता भी दिया जाए जिससे इस विकट परिस्थितियों में कार्य कर रहे कर्मचारियों के मनोबल बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *