पाटन. मुख्यमंत्री सहायता कोष में सेलूद(बावाकुटी) निवासी मो. शाहिद चौहान ने ₹11000 दान किये। वैश्वीविक महामारी कोरोना के संकट की घड़ी में सहयोग करते हुवे उन्होंने ₹11 हजार का चेक नायब तहसीलदार द्वय आलोक वर्मा, डिलेश्वर साहू को सौपा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि तरुण बिजौर ,उमाकांत चंद्राकर, संजय यदु उपस्थित थे। मो.शाहिद चौहान ने बतलाया कि इस बार ईद कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अपने घर मे सादगी के साथ मनाया गया। ईद में खर्च होने वाली राशि को कोरोना वायरस की जंग लड़ रहे लोगो की सहायता के लिये मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किया गया।
