राजनांदगांव.जिला राजनांदगांव के डोंगरगांव, डोंगरगढ़, छुरिया और राजनादगांव ब्लाक के 15 ग्राम के पशु पालकों को कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी,राजनांदगांव एवं रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा एक मल्टि-लोकेशन ऑडियो कॉन्फ्रेंस आयोजन किया गया।
जिसमे डॉक्टर नूतन रामटेके (एस. एम. एस.)कृषि विज्ञान केन्द्र- सुरगी और रिलायंस फाउंडेशन से श्री मिथलेश साहू(प्रोजेक्ट मैनेजर) व प्रोग्राम सपोर्टर आदित्य राजपूत कान्फ्रेस में शामिल हुए।
कॉन्फ्रेंस में 33 किसान उपस्थित थे।
इस कॉन्फ्रेंस में सभी किसान व अधिकारी अपने घर में ही रह कर, पशु संबधित समस्या के बारे में चर्चा किए। डॉक्टर नूतन जी ने पशुओं के दिनचर्या, चारा , टीकाकरण और ग्रीष्म ऋतु में पशुओं की रक्षा के बारे में चर्चा की गई।
साथ ही डॉक्टर नूतन ने ग्रीष्म ऋतु में विभिन्न प्रकार के चारे के बारे में बताया और पशु पालकों को सलाह दी कि वह अपने पशुओं को समय समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं रिलायंस फाउंडेशन के अधिकारी मिथलेश साहू द्वारा पशु पालकों को संचार माध्यम के द्वारा विभागीय योजनाओं से जुड़ने की और रिलायंस फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया।
