News24carate(वेब डेस्क). केरल के एक गांव में लोगों ने खतरनाक कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए छाता को अपना हथियार बनाया है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मौसम कैसा है, लेकिन केरल के तटवर्ती जिले अलपुझा के गांव तनीरमुकम के लोगों ने छतरी को इस गर्मी के मौसम में कोरोना के खिलाफ सामाजिक दूरी का एक कारगर हथियार बना लिया है।
एक महीने में प्रशासन ने रियायती दर पर 6,000 छाते बांटे हैं। वहीं यह आइडिया देने वाले अलपुझा के विधायक और राज्य के वित्तमंत्री डॉ. टीएम थॉमस इसाक ने कहा कि छतरी खुलने से इतनी तो गारंटी है कि दो लोगों के बीच एक मीटर की दूरी तो जरूर रहेगी।
ग्रामीणों को लगता है कि इस तीन महीने के बरसाती मौसम में लॉकडाउन के प्रोटोकॉल के पालन में इस कवायद का काफी फायदा होगा। तनीरमुकम पंचायत की अध्यक्ष पीएस ज्योति ने कहा कि हमारा आदर्श वाक्य है ‘छतरी खोलें, चाहे बारिश, धूप या महामारी आए।
