पाटन। भारतीय जनता पार्टी मध्य मंडल पाटन की महिला मोर्चा का बैठक पाटन में आहूत हुआ। जिसमें प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार जिनकी आये दिन भ्रष्टाचार के कारनामा उजागर हुआ है। जिसे जनता के बीच बताने व शराब बंदी का झूठा घोषणा को बेनक़ाब करने उग्र आंदोलन करने कार्ययोजना हेतु बैठक आहूत हुआ । इस बैठक मुख्य रूप से जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती दिव्या कलिहारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट कांग्रेस सरकार अपनी तीजौरी भरने में लगी है आम जनता की मेहनत की कमाई को भ्रस्टाचार की भेंट कर अपने चहेतो को पुरस्कृत करने में लगी है। दो हजार करोड़ रुपये का शराब घोटाला इसका जीता जागता उदाहरण है। प्रत्येक बूथ पर कमल सखी के रूप में महिलाओं को आन लाइन जोड़ने का कार्य किया जाना है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है। आज हर व्यक्ति अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। आये दिन चोरी,डकैती, हत्या एवं दुष्कर्म जैसे घटना को अंजाम दे रहे हैँ, और अपराधी खुले आम घूम रहे हैँ। छत्तीसगढ़ में छत्तीस घोषणा करने वाली कांग्रेस सत्ता में काबिज होने के बाद सिर्फ और सिर्फ अपनी तीजौरी भरने का काम कर रही है। कोरोना काल में जब सभी दुकाने बंद थी, उस समय मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन के जामगांव एम में शराब भट्ठी के दुकान में शराब की बिक्री किया गया। जहां हजारों व्यक्तियों की भीड़ लगा रहता था। उसमें भी ये कांग्रेस के भ्रस्ट सरकार द्वारा शराब लूटने का गलत आरोप लगाकर हमारे भाजपा के कार्यकर्ताओं के ऊपर गैर जमानती धारा लगाकर जेल भी जाना पड़ा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में यही जनता दूध का दूध और पानी का पानी से हिसाब देगी। मध्य मंडल पाटन के अध्यक्ष खेमलाल साहू ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए जो छत्तीस वादा किया था वह आज सिर्फ और सिर्फ कागज मे ही सिमित रह गया है। महिला समूहों के कर्ज को छुट करने की बात तो सिर्फ बड़े बड़े फ्लेक्स में दिखाई देता है । धरातल में जो महिला समूह काम किया है उनके भी हक की राशि को नहीं दिया गया है। किसानों द्वारा धान बिक्री किये चार महीने से अधिक हो गया है, उनके बोनस की राशि देते हुए एक वर्ष का समय लग जाता है। आज भी किसानों के कर्जदार है कांग्रेस की सरकार। मातृशक्ति महिलाओं से शराब बंदी की झूठी घोषणा किया गया। आने वाले समय में भाजपा महिला मोर्चा की मातृ शक्तियों की अगुवाई में शराब भट्टी बंद कराने, सड़क की लड़ाई , चक्का जाम कर उग्र आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर एवं हरिशंकर साहू ने भी सम्बोधित किया। संचालन रानी बन्छोर एवं आभार सीता देवांगन ने किया। बैठक मे प्रमुख रूप से जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, जिला महामंत्रीद्वय गायत्री वर्मा एवं जयश्री राजपूत, मंडल प्रभारी मंजुलता अंगारे, सह प्रभारी योगिता शर्मा, मध्य मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, मध्य मंडल महामंत्री हरिशंकर साहू, मध्य मंडल कोषाध्यक्ष होरीलाल देवांगन, केशव बन्छोर, यमन मड़रिया,लक्ष्मण साहू, मध्य मंडल महिला मोर्चा महामंत्री रानी बन्छोर,मध्य मंडल उपाध्यक्ष एवं पार्षद चंद्रकला, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सीता देवांगन ,तनुजा साहू, ललिता साहू,संध्या साहू, प्रीति वैष्णव, प्रियंका वर्मा सहित महिला मोर्चा की महिलाओं की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ।
भाजपा मध्य मंडल महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न
