शिक्षा जगत को कलंकित करने वाले शिक्षक पति के खिलाफ शिक्षिका पत्नी ने की थी शिकायत हूवा निलंबन की कार्यवाही,,,,,,,,,,,शिक्षिका पत्नी ने लगाई थी महिला आयोग से गुहार,,,,,,,,,

खबर हेमंत तिवारी ,,,,,,,,,,,,,,राजिम/आज वट सावित्री की पूजा है और इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है और वट वृक्ष के समान उसका पति दीर्घायु हो इसलीए व्रत रखती और पूजा करती है। पर फिंगेश्वर ब्लॉक के एक पीड़ित शिक्षका पत्नी ने अपने ढोंगी पति के लिए ना व्रत की ना पूजा और उन्होंने कहा की ऐसे पति के लिए क्या व्रत रखना जिसने मेरी जिंदगी जीते जी बरबाद कर दी बल्कि उसे कड़ी सी कड़ी सजा मिलनी चाहिए तब मुझे शांति मिलेगी और आज के दिन सावित्री माता से प्रार्थना करती हु।की ऐसा पति किसी को ना मिले ।इसलिए मैं आज पति की लंबी आयु जैसे कोई भी व्रत ना मनाकर उस व्यक्ति को भविष्य में कठोर से कठोर कार्रवाई होगी तब मुझे राहत मिलेगी । क्योंकि यह शिक्षक पूरे शिक्षक जगत को कलंकित कर दिया ।और समाज में बदमनाम भी है । बता दे कि माह दिसंबर 2022 में माध्यमिक शाला रोहिना में पदस्थ शिक्षिका एल बी अंबेश्वरी साहू ने अपने शिक्षक पति किरण कुमार साहू एल बी, रोबा माध्यमिक शाला में पदस्थ है । उनके खिलाफ राज्य महिला आयोग में शिकायत की और महिला आयोग में सुनवाई भी।की और दोनो की जिंदगी घर परिवार बस जाय इसके लिए बहुत समझाया पर मेरा पति नही समझा और आयोग को गलत जानकारी देता रहा और जब पूरे मामले की जांच हुई तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया तथा महिला आयोग से शिक्षा विभाग में शिकायत करने का सलाह भी दिया गया था । इसी का नतीजा है कि रोबा माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक किरण कुमार साहू को संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर के आदेश क्रमांक 2023/ 1557 दिनांक 15 मई 2023 को निलंबित कर दिया गया आदेश में बताया गया है कि माध्यमिक शाला रोबा में पदस्थ शिक्षक किरण कुमार साहू एल बी के विरुद्ध अंबेसवरी साहू एल बी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रोहिना ने खंड शिक्षा अधिकारी फिंगेश्वर, वा जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद शिकायत किया गया था । जिस पर जांच किया गया और शिकायत सही पाया गया उनका यह अशोभनीय आचरण उनके नैतिक पतन एवं अति गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 3 (1) का उल्लंघन पाते हुए शिक्षक किरण कुमार साहू एलवी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रोबा विकासखंड फिंगेश्वर को सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण अपील नियम 1966 के नियम 9(1 )के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है किरण कुमार साहू का निलंबन अवधि में नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता तथा मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद रहेगा । इस बारे में शिक्षिका अंबेशवरी साहू से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मैं उनकी दूसरी बीवी के रूप में गई थी । एवं हम दोनो का साढ़े 4 वर्ष का बच्चा भी है जो मेरे साथ रहता है ।मेरे पति का पहले बीवी गांव के ही किसी लड़के के साथ भग कर शादी कर ली , उसके बाद उन्होंने मुझसे शादी की एवं मेरे रहते रहते उसने रोबा स्कूल में एक नाई समाज की लड़की जो सेवा के रूप में पढ़ाने आती थी ।उसके साथ इनका अफेयर चालू हो गया और उसको भगाकर ले गया इस बात की जैसे मुझे पता चला मैंने पुलिस थाना फिंगेश्वर में शिकायत दर्ज कराने गई पर 1 साल तक थाना फिंगेश्वर द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं किया गया था ।और घुमाते रहे एवं 2 टी आई बदल गए और तीसरा टी आई आने के बाद मेरी शिकायत दर्ज हुआ वह भी जब एसपी साहब के समक्ष आवेदन लेकर खड़ी हुई।और साल भर तक केवल मुझे घुमाते रहे और मेरे पति और उसके परिवार द्वारा मेरे ऊपर कई तरह के गलत आरोप लगाते रहे इस बात को लेकर मैं समाज में भी गई पर समाज से मुझे कोई न्याय नहीं मिला और समाज के एक पदाधिकारी ने उनका हर संभव मदद किया और समाज के ठेकेदारों ने मेरे पक्ष में कोई सुनवाई नहीं की और मामला न्यायालय में है करके पल्ला झाड़ दिए । थक हार कर मैं महिला आयोग की जब दरवाजा खटखटा ई तब मुझे न्याय मिला और समाज के एक नेता है जो उन्ही लोगो को सहयोग कर रहा है और इसी के चक्कर मुझे बार-बार प्रताड़ित और मारपीट भी किए और कई तरह के गंदे आरोप लगाए यहां तक कि मेरा ट्रांसफर देवभोग भी करवा दिए थे । पर मैं हार नहीं मानी लड़ती रही और आज इस निलंबन से मुझे कोई बड़ी खुशी नहीं हुई है । क्योंकि कुछ माह बाद वह बहल हो जाएगा और ऐसा ही चलता रहेगा मैं चाहती हूं कि ऐसे लोगों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो मेरे नाम से लगभग ₹25 लाख का लोन लेकर मकान भी बना लिया है और उस नाई लड़की के साथ वही कही किराया में रहता हैं। महिला आयोग और पुलिस थाना को लड़की के साथ नही रहता कर के गलत जानकारी देता है । मैं चुप नहीं बैठूंगी ऐसे व्यक्ति को और सजा मिले इसके लिए मैं अदालत का दरवाजा खटखटाउंगी वा न्याय जब तक नहीं मिल जाता तब तक लड़ती रहूंगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *