जिला भाजपा दुर्ग कार्यसमिति बैठक में मध्य मंडल पाटन के पदाधिकारी हुए शामिल


दुर्ग। जिला भाजपा दुर्ग कार्यसमिति का बैठक धमधा के कृष्णा पैलेश में सम्पन्न हुआ। जिसमें मध्य मंडल पाटन के पदाधिकारी शामिल हुए । मंडल स्तर पर “चलबो गौठान खोलबो पोल” कार्यक्रम के तहत प्रदेश के भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के पोल को जनता के बीच उजागर करने गौठानों मे जाकर अभियान चलाया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा आगामी कार्य योजना को बूथ स्तर पर कार्य कर अमली जमा किया जाना है । विशेष जनसम्पर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक जिला, मंडल, शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर में आयोजित किये जाएंगे। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार 2014 से 2023 तक नौ वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर घर घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता को बताएंगे। जिला भाजपा कार्यसमिति बैठक में मध्य मंडल पाटन के अध्यक्ष खेमलाल साहू, प्रदेश पिछड़ा वर्ग कार्यकारिणी सदस्य पोसूराम निर्मलकर, महामंत्री हरिशंकर साहू, जिला अनुसूचित जाति उपाध्यक्ष हरप्रसाद आडिल, विशेष जनसम्पर्क अभियान मंडल समिति सदस्य ज्योतिप्रकाश साहू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *