पाटन. लॉकडाऊन के दौरान प्रदेश के बच्चे पढ़ाई से वंचित न रह जाये इसलिए इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है l संक्रमण के दौर में भी बच्चों की होने वाली पढ़ाई से नुकसान को बचाने हेतु cgschool. in के तहत पढ़ई तुंहर दुवार के अंतर्गत ऑनलाइन क्लास संचालित किया जा रहा है l इस ऑनलाइन कक्षा के सफल संचालन हेतु बच्चों एवं शिक्षको को cisco webex नामक एप्प के तहत बच्चों की विषय विशेषज्ञों द्वारा लगातार कक्षा ली जा रही है l जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ,विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले के आदेशानुसार विकाशखण्ड मीडिया प्रकोष्ठ नोडल अधिकारी सविता देशलहरे एवम ब्लॉक नोडल अधिकारी श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल के निर्देश एवम शिक्षको के साथ चर्चा कर अध्यापन को प्रभावी बनाने सुझाव दिए जा रहे हैं l विकासखण्ड स्तरीय शिक्षको का योगदान बहुत ही प्रसंसनीय रहा l सलीम खान ( मिडिल स्कूल चरोदा), दीप्ति राजपूत ( मिडिल स्कूल सेलूद) , सुनील छेदैया(प्राथमिक शाला सावनी) अन्य l बच्चे साझा किये गए लिंक व ऑनलाइन class की समय सारणी को ध्यान में रखकर अब कार्य करने लगे हैं साथ ही प्रतिदिन होमवर्क दिया जाता हैं जिससे ऑनलाइन जांच भी सम्बन्धित शिक्षको द्वारा किया जाता है l बच्चे डाउट भी शिक्षको से पूछते हैं जिसका शिक्षको द्वारा पूर्ण समाधान किया जाता है l पढ़ई तुंहर दुवार के तहत ऑनलाइन क्लास से पालकगण बहुत उत्साहित है एवं अपने बच्चों के पढ़ाई में नुकसान न हो इसलिये बच्चो को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हैं सहयोग भी करते हैं l
