रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होते जा रही है। आज कुल 14 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। जिला राजनांदगांव से 12 व बेमेतरा से 2,मरीज मिले हैं। विगत रात्रि 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ की पहचान रायगढ़ जिले से हुई थी। कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 235 हैं।

