महाराणा प्रताप जयन्ती पर राजपूत क्षत्रिय महासभा उपसमिति रायपुर दक्षिण के पदधिकारियो ने महाराणा प्रताप के बताए मार्गों पर चलने का लिया शपथ

रायपुर. आज विक्रम संवत 2077, ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष तृतीया को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 480 वी जयंती के अवसर पर 25 मई को प्रातः 10-00 बजे टाटीबंध चौक रायपुर स्थित महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा में उपसमिति रायपुर दक्षिण के वरिष्ठ सदस्यों , सदस्यगणो एवं उप समिति के पदाधिकारियों द्वारा पूजा-पाठ, अर्चना कर माल्यार्पण किया गया तथा महाराणा प्रताप की जीवनी को याद करते हुए उनके बताए मार्गो पर चलने का शपथ लिया गया ।

ततपश्चात समिति के अध्यक्ष लव सिंह ठाकुर के निवास भांटागांव में भी महाराणा प्रताप के तैल चित्र की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्वलित किया गया ।

इसके पश्चात उप समिति रायपुर दक्षिण के ऐसे 5 स्वजातीय परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है उप समिति की ओर से जररूत मंद परिवारों को राशन सामग्री प्रदाय की गई ।

इस अवसर पर उप समिति रायपुर दक्षिण से ठा रमेश कुमार सिंह, ठा महेंद्र परिहार, ठा बलवंत सिंह, ठा दौलत सिंह ठाअश्वनी सिंह, ठा लव सिंह, ठा इंद्र कुमार, ठा दिनेश ठाकुर, ठा जितेंद्र सिंह ठाकुर, ठा प्रदीप नंदनवान, ठा रणजीत सिंह, ठा पवन गौतम, ठा शरद सिंह, श्रीमती ज्योति चंदेल अन्य पदाधिकारी गण, ठा रामकुमार सिंह व श्रीमती लता ठाकुर एवम अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *