दुर्ग. जिला के पाटन ब्लाक के ग्राम ,मुर्रा, तर्रा, सुखरिकाला, ढ़ोर और सेलूद के किसान को दिनांक 23 मई को कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा एवं रिलायंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में मल्टि-लोकेशन ऑडियो कॉन्फ्रेंस आयोजन किया गया।
जिसमे डॉक्टर ईश्वरी साहू (एस. एम. एस.)कृषि विज्ञान केन्द्र- पाहंदा, रिलायंस फाउंडेशन से श्री अर्जुन गोठी( थीमेटिक एक्सपर्ट) मिथलेश साहू(प्रोजेक्ट मैनेजर) व प्रोग्राम सपोर्टर डायमंन सिह भी कान्फ्रेस में शामिल हुए।
कॉन्फ्रेंस में 33 किसान उपस्थित थे।
इस कॉन्फ्रेंस में सभी किसान व अधिकारी अपने घर में ही रह कर, किसानी संबधित समस्या के बारे में चर्चा किए। डॉक्टर ईश्वरी ने मिट्टी परीक्षण और बीजोपचार की ऑनलाइन प्रशिक्षण दी।
साथ ही अर्जुन गोठी ने आगामी मौसम की जानकारी और कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए सबको अपने घर में रहने व सामाजिक दूरी बनाते हुए अपने कृषि कार्य को करने की सलाह दी है
डॉक्टर ईश्वरी साहू ने खेत के मेड़ों में अरहर की खेती के बारे में चर्चा की और फसल चक्र अपनाने की सलाह दी।
साथ ही रिलायंस फाउंडेशन के अधिकारी मिथलेश साहू द्वारा किसानों को संचार माध्यम के द्वारा विभागीय योजनाओं से जुड़ने की और रिलायंस फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया।
