पाटन. विकासखण्ड पाटन के ग्राम पहन्दा में मनरेगा के तहत कृषि विज्ञान केंद्र में नवीन तालाब व परावर्तन बांध में गहरीकरण का कार्य रविवार से प्रारम्भ हुवा। जिसके तहत लोगो को लॉकडाउन में भी रोजगार प्राप्त हो रहा है ग्राम के अधिकांश लोग मजदूरी कर जीवन यापन करते है।लॉकडाउन में मनरेगा के तहत काम मिलने से लोगो की आर्थिक चिंता दूर होगी।आज क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने ग्राम पहन्दा(अ) में चल रहे कामो देखने व मजदूरों भाई बहनों का हालचाल जानने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र पहन्दा व बांध का दौरा किया व मजदूरों को सुबह जल्दी आकर अपने कार्यो को धूप से बचकर जल्दी पूर्ण करने की बात कही,व नवतपा से बचने मजदूरों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने,शरीर को ढकने यथा उचित कपड़ो का प्रयोग करने व कॅरोना से बचने के लिए गमछा,रुमाल का उपयोग कर मुह को ढकने की सलाह देते हुए सोशल डिसटेन्स का पालन कर व्यवस्थित कार्य करने का आग्रह किया।जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू के साथ सरपंच मोहन साहू,उपसरपंच सुरेन्द्र साहू,पंच पवन यदु,फणीश साहू,लता साहू,नारायणी साहू डिगेश्वरी साहू,पार्वती साहू रोजगार सहायक रोहित ठाकुर व अन्य उपस्थित थे।
