भिलाई-3. इदुउलफितर की नमाज़ मुस्लिम समुदाय ने आज अपने घरों मे नमाज अदा कर सादगी के साथ इस पावन पर्व को मनाया। नमाज के बाद अल्लाह से अपने देश ओर विश्व से कोरोना महामारी को दूर करने की विशेष दुआ कर देश मे उन्नति और विकास हो प्रदेश मे खुशहाली कायम करने की भी दुआ करते हुए सभी को बधाई दी है।
इस अवसर डाक्टर सैय्यद ईस्माइल ने कहा कि ने कहा कि ईद एक माह रोजा़ रखने के बाद खुशी को मनाने का पर्व है। इस बात पर कि जिस तरहा एक महीना हमने अल्लाह को राजी करने गुनाहो से बचा है । वैसे ही ग्यारह महीनों मे गुनाहो बचना है जिस तरहा इस महीने मे गरीब, मिस्कीन ओर जरूरत मंद को दान कर एहसास हुआ कि समाज मे हर वक्त गरीबों ,बेवा,मिस्कीन ओर जरूरत मंद को जितना हो मदद करने ओर सादगी के साथ अल्लाह से डरकर जिंदगी गुजारने के साथ भाईचारे ,मिलनसारी,आपसी स्नेह प्रेम सदभावना का संदेश है ईद का पर्व है। पैगम्बर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु ने इंसानियत का जो पैगाम दिया कि अल्लाह की इबादत के साथ मानवता के प्रति करूणा ओर भूखो को खाना खिलाना,नंगो को कपडा पहनाना जरूरत मंद को सहयोग करना इस पर्व से संदेश मिलता है ।
