दुर्ग जिले के आंदोलनरत पंचायत सचिव शासकीयकरण की आश में जरूरत मंदों के लिए किया “रक्तदान महादान”


उम्मीद से लगाया- भूपेश है तो भरोषा है के नारे

दुर्ग। प्रदेश पंचायत सचिव संघ जिला दुर्ग के द्वारा पंचायत सचिवों को परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण करते हुए पदोन्नति एवं क्रमोन्नति देने के लिए पदयात्रा कर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया, जिलाअध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि 29 मार्च 2022 को इंडोर स्टेडियम रायपुर में पंचायत सचिव और शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पंचायत सचिवों को शासकीय करण करने की घोषणा की गई पंचायत सचिवों को शासकीय करण करने से शासन प्रशासन को वार्षिक वित्तीय भार लगभग 75 करोड आएगा जो कि नहीं के बराबर है ।उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत स्तर पर कार्यरत कर्मचारी शासकीय सेवक है किंतु पंचायती राज की बुनियाद आधार स्तंभ कहे जाने वाले ग्राम पंचायत में कार्यरत कर्मचारी पंचायत सचिव शासकीय सेवक नहीं है। इसी तरह 29 विभागों के 200 प्रकार के कार्य को जमीनी स्तर तक जिम्मेदारी के साथ ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए राज्य शासन एवं केंद्र शासन के समस्त योजनाओं को लोकतंत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करती है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी न्याय योजना जैसे राजीव गांधी योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमि हीन मजदूर योजना, गोधन न्याय योजना सहित नरवा गरवा घुरवा बारी के तहत निर्माण कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं।


जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि, पंचायत सचिवों को शासकीयकरण करने हेतु छत्तीसगढ़ के 65 विधायकों द्वारा अनुसंशा/समर्थन पत्र दिया गया है उसके बाद भी परिवीक्षा अवधि पश्चात पंचायत सचिवों को शासकीय करण करने के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। हड़ताल के 55 वें दिन “रक्त दान महादान” के तहत शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए जिले के 55 सचिवों ने स्वैच्छीक रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले में जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू,राकेश चन्द्राकर,निमेश भोयर,शरद साहू,जागेश्वर साहू,कामता पटेल,नरेश महतो,कमला देवांगन,कंचन ताम्बरेक, रामावतार साहू,मिथलेशयादव,गोविंदराम,शिवप्रसाद,राजकुमार सेन,भेखुराम,आकाश,जगजीवन,नरेश कुमार साहू,ईश्वरी वर्मा,विमल कुमार देवांगन, बिशुदास,दयासागर,धन्नू निषाद,गैंदलाल साहू,शुभम वर्मा नोहर साहू,खिलेश देवांगन सहित55 आंदोलनरत सचिवों ने रक्तदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *